Bihar Board: परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के टॉपर्स की सूची जारी कर दी है। इस लेख में आपको बिहार बोर्ड 12वीं टॉपर लिस्ट 2025 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ मिलेंगी। साथ ही, आप यहाँ दिए गए डायरेक्ट लिंक से अपना रिजल्ट भी चेक कर सकते हैं।
बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा की है कि इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 का परिणाम मार्च महीने में जारी किया जाएगा। 27 फरवरी से 8 मार्च 2025 तक कॉपी मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया गया है। लगभग 68 लाख कॉपियों का मूल्यांकन किया गया है, और अब टॉपर वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी होते ही रिजल्ट घोषित किया जाएगा।
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 कब आएगा?
जो छात्र 1 फरवरी से 15 फरवरी 2025 के बीच हुई परीक्षा में शामिल हुए थे, वे मार्च में अपना रिजल्ट देख सकेंगे। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट seniorsecondary.biharboardonline.com और www.biharboard.co पर रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करके रिजल्ट और टॉपर लिस्ट देखी जा सकती है।
बिहार बोर्ड 12वीं टॉपर लिस्ट 2025: टॉपर वेरिफिकेशन प्रक्रिया
बिहार बोर्ड की टॉपर वेरिफिकेशन प्रक्रिया कॉपी मूल्यांकन पूरा होने के बाद शुरू होती है। इस बार भी बोर्ड ने 8 मार्च 2025 तक कॉपी मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया है। 25,000 से अधिक शिक्षकों को कॉपी जांचने के लिए लगाया गया था। नई तकनीकों के उपयोग से मूल्यांकन कार्य को समय पर समाप्त कर लिया गया है।